घाटमपुर: साढ़ में गेहूं के खेत में लगी आग, 8 किसानों की 20 बीघा फसल जलकर हुई खाक
साढ़ थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे गेहूं के खेत में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग फैल गई और 20 बीघा गेहूं की फसल को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया और पुलिस व फायर बिग्रेड को सूचना दी। सूचना पर साढ़ थाने की पुलिस और फायर बिग्रेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।