गोदड़ी गांव में खूनी वारदात, 40 वर्षीय युवक की मौत; परिजनों ने बाप-बेटे पर लगाया हत्या का आरोप
हरदा जिले के ग्राम गोदड़ी में पुरानी रंजिश के चलते खूनी वारदात का मामला सामने आया है। धारदार हथियार से हुए हमले में 40 वर्षीय राकेश यदुवंशी की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही एक पिता-पुत्र पर दराती से हमला कर हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।