हरदा- 20 लाख की MD ड्रग्स के साथ राजस्थान के दो तस्कर गिरफ्तार
हरदा जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में सिराली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान के दो युवकों को 99 ग्राम MD ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया है। जब्त ड्रग्स की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 20 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।