अनाज व्यापारी के मकान में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक
बैतूल। कोतवाली थाना क्षेत्र के कोठी बाजार इलाके में मंगलवार दोपहर एक अनाज व्यापारी के मकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। मकान में रखा भारी मात्रा में अनाज और घरेलू सामान आग की चपेट में आकर जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगजनी में अनाज व्यापारी गब्बर राठौर को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने का कारण अज्ञात है। पुलिस जांच कर रही है।
Huzur, Bhopal | Nov 17, 2026