कोरांव: ब्लॉक परिसर में भाजपा एमएलसी उम्मीदवार के समर्थन में विधायक राजमणि कोल और ब्लॉक प्रमुख ने बैठक कर जीतने की बनाई रणनीति
इलाहाबाद-झांसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अशोक राठौर के समर्थन में रणनीति बैठक हुई। यह बैठक शुक्रवार को कोरांव नगर पंचायत कार्यालय में दोपहर 2 बजे यमुनापार जिले के चुनाव प्रभारी अनिल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें कोरांव विधायक राजमणि कोल, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवदत्त पटेल समेत कई पदाधिकारी शामिल थे। बैठक में उम्मीदवार को जिताने की रणनीति बनी।