कांके: हटिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से आरपीएफ ने अवैध शराब और बियर की बोतलें बरामद कीं
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2024 रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन से शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे आरपीएफ ने अवैध शराब और बियर की बोतल बरामद किया है। रांची के हटिया रेलवे स्टेशन पर राउंड और चेकिंग के दौरान हटिया रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन में आरपीएफ ने पांच लावारिस बैग देखा। संदेह होने पर जब बैग की तलाशी ली गई तो उससे 74 बोतल अवैध शराब और बियर की बोतल बरामद हुआ।