कांके: समाहरणालय में जिला सलाहकार समिति की बैठक, उपायुक्त की अध्यक्षता में
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2024 समाहरणालय में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में गुरुवार शाम करीब पांच बजे जिला सलाहकार समिति की बैठक हुई। बैठक में अल्ट्रासाउंड सेंटर के निबंधन और नवीकरण सहित अन्य बिंदुओं पर समिति ने निर्णय लिया। बैठक के दौरान उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने अल्ट्रासाउंड सेंटर के निरीक्षण को लेकर आवश्यक और उचित दिशा निर्देश दिए।