कांके: राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा, राज्य के युवाओं को एक प्रतिनिधि मिली है
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2024 राजभवन में मंत्री पद की शपथ लेने के बाद गुरुवार शाम करीब चार बजे शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा राज्य के युवा आबादी को एक प्रतिनिधि मिली है। इस दौरान शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि हमारे सामने काफी चुनौती है लेकिन हम सभी चुनौतियों का सामना करेंगे। उन्होंने मंत्री बनाए जाने पर सीएम हेमंत सोरेन और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को धन्यवाद दिया है।