कांके: धुर्वा डैम से व्यक्ति का शव बरामद, पुलिस कर रही पहचान
Kanke, Ranchi | Dec 6, 2024 रांची के धुर्वा डैम से शुक्रवार सुबह करीब सात बजे अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह स्थानीय लोगों ने धुर्वा डैम में तैरता हुआ शव पाया। शव को देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाल कर पहचान करने में जुट गई है।