कांके: कांके स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय परिसर में छेड़खानी के विरोध में छात्रों का प्रदर्शन
Kanke, Ranchi | Dec 5, 2024 कांके स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी कैंपस में छेड़खानी के मामले को लेकर गुरुवार शाम करीब चार बजे छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों कांके स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की घटना हुई थी। बताया जा रहा है कि छात्रा द्वारा सेंट्रल यूनिवर्सिटी प्रशासन से शिकायत करने के बावजूद आरोपी छात्र पर कार्रवाई नहीं की गई।