बरहेट: बेथेल मिशन स्कूल की जांच, 13 बिंदुओं पर हुआ निरीक्षण
मंगलवार को बेथेल मिशन स्कूल का निरीक्षण एवं जांच पांच सदस्य वाली टीम द्वारा किया गया। जांच टीम में शामिल बीपीओ समीर मुर्मू प्रखंड कल्याण पदाधिकारी भगन मुर्मू सीएचओ सोनी कुमारी तथा महिला पर्यवेक्षाका शारदा कुमारी शामिल थी। बीपीओ ने बताया कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के प्रावधानों के अनुपालन को लेकर प्रखंड के सभी निजी विद्यालयों का जांच किया जाना है।