शुक्रवार के अपराह्न बाबूपुर विद्यालय के पास स्थित मोड पर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घटना में छोटा कदमा गांव निवासी 30 वर्षीय जोहन हेंब्रम गंभीर रूप से घायल हो गया।सीएचसी बरहेट में प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।