मंगलवार को मारवाड़ी युवा मंच बरहेट शाखा की ओर से बाबा गाजेश्वर नाथ धाम शिवगादी में स्थाई शीतल पेयजल सुविधा केंद्र का लोकार्पण किया गया। यह केंद्र राष्ट्रीय कार्यक्रम अमृत धारा के तहत स्थापित किया गया ,जो समाज सेवी मनोज अग्रवाल के सौजन्य से एवं पूर्व मंच के संयोजक दीपक डोकानिया के प्रयास से किया गया।