रामगंजमण्डी: लोकसभा अध्यक्ष और ऊर्जा मंत्री ने रामगंजमंडी क्षेत्र का दौरा किया, कई कार्यक्रमों में की शिरकत
रामगंजमंडी में मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर का दौरा रहा। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष और मंत्री ने क्षेत्र में आयोजित कई कार्यक्रमो में शिरकत की। लोकसभा अध्यक्ष और मंत्री मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे रामगंजमंडी पहुँचे जिन्होंने महिर्ष बालीनाथ जयंती एवं बैरवा दिवस कार्यकम में शिरकत की।