रामगंजमण्डी: ऊर्जा मंत्री ने कुदायला में कोटा स्टोन व्यापारी से की जनसुनवाई, सर चार्ज और कॉमर्शियल कनेक्शन की डिमांड कम करने की मांग
रामगंजमंडी के कुदायला एसोसिएशयन भवन में ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ने मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे कोटा स्टोन व्यापारीयों से जनसुनवाई की। इस दौरान व्यापारियो ने मंत्री से अतिरिक्त सर चार्ज हटाने की मांग की। ऐसे में मंत्री ने मौके पर मौजूद बिजली विभाग चीफ इंजीनियर जांगिड़ को इंडस्ट्रीयल सर चार्ज कम करने के निर्देश दिए।