रामगंजमण्डी: डिंगसी हाइवे पर अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, बाइक सवार को सिर में आई गंभीर चोट
रामगंजमंडी के डिंगसी हाइवे पर गलत साइड जा रही एक बाइक रविवार रात करीब 7:30 बजे अनियंत्रित होकर फिसल गई। जिस पर सवार बाइक चालक धर्मराज माली गम्भीर घायल हो गया। सूचना पर टोल प्लाजा एम्बुलेंस मोके पर पहुचीं और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक सवार गलत साइड लेन में झालावाड़ से कोटा की ओर जा रहा था।