रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में औलावृष्टि से फसलों में खराबे के चलते किसानों ने निकाली आक्रोश रैली, 80 प्रतिशत फसल खराब होने का अनुमान
रामगंजमंडी क्षेत्र में मुसलदार बारिश के साथ हुई औलावृष्टि से फसल खराबे के चलते भारतीय किसान संघ ने सोमवार दोपहर करीब 2 बजे आक्रोश रैली निकाली। जिसमे किसानो ने नारेबाजी कर तहसीलदार को मुख्यमंत्री और रामगंजमंडी विधायक व शिक्षा एवं पंचायतीराज मंत्री मदन दिलावर के नाम ज्ञापन सौपा। जिसमे किसानो ने जल्द सर्वे करवाकर बीमा कम्पनी से मुआवजा दिलवाने की मांग की।