रामगंजमण्डी: रामगंजमंडी में बैरवा दिवस समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला करेंगे शिरकत, शिक्षा और ऊर्जा मंत्री भी रहेंगे साथ
रामगंजमंडी में बैरवा समाज के तत्वाधान में महर्षि बालीनाथ जयंती ओर बैरवा दिवस समारोह मंगलवार को धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसकी तैयारियों को सोमवार शाम करीब 5 बजे अंतिम रूप दिया गया। इसके चलते पुलिस उप अधीक्षक घनश्याम मीणा, सीआई मनोज सिकरवार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी तरुण लहरी सहित अन्य ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।