रामगंजमण्डी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने चेचट से किया गिरफ्तार, पूछताछ जारी
रामगंजमंडी के चेचट थाना पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को रविवार सुबह करीब 1 बजे चेचट से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी जय नावरिया नाबालिक बालिका को बहला फुसलाकर ले गया था। जिसके बाद उसने बालिका के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। मामले को लेकर पीड़िता बालिका ने थाने में मामला दर्ज कराया था जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।