गढ़ी: वजवना ग्राम पंचायत क्षेत्र के टांडा गांव में दशा माता मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम का आयोजन
Garhi, Banswara | Aug 20, 2026 गढ़ी उपखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत बजवाना के टांडा गाँव मे 10 दिवसीय दशामाता त्यौहार के धार्मिक कार्यक्रम के तहत गुरुवार दोपहर 2 बजे ग्रामीणों द्वारा दशा माताजी की मूर्ति का विसर्जन किया। इस दौरान गाँव मे गाजे बाजे के साथ जुलुस निकाल कर माताजी कि मूर्ति का विसर्जन किया गया। जिसमे गाँव के सभी ग्रामीणों ने और मात्र शक्ति ने भाग लिया। एवं प्रसादी का वितरण कि।