समाहरणालय पूर्णिया,
जिला जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति1655,
दिनांक: 13 अक्टूबर 2026,
==================
ज़िला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में मंगलवार को'District Development Plan' की समीक्षा बैठक संपन्न:-
जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:-
सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग का पृथक विकास प्लान (Sectoral Development Plan) तैयार करने का निर्देश।
ज़िले की विकास प्राथमिकताओं, प्रमुख विकास अवसरों (Major Growth Opportunities) और उपलब्धियों का विस्तृत समावेश करने के निर्देश।
पूर्णिया के सर्वांगीण और गुणवत्तापूर्ण विकास हेतु समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है।
दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ज़िला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में पूर्णिया ज़िला के सर्वांगीण एवं सतत् विकास हेतु 'District Development Plan' (ज़िला विकास योजना) तैयार करने के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक के दौरान ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा ज़िले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को गहन एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के प्रमुख दिशा-निर्देश:-
विभागीय विकास योजना (Departmental Plan):--
ज़िला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग के अंतर्गत आगामी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पृथक रूप से एक विस्तृत एवं व्यावहारिक 'Development Plan' तैयार करें।
उपलब्धियाँ एवं पहल (Achievements & Initiatives):-- योजना में पिछले वर्षों की प्रमुख विभागीय उपलब्धियों के साथ-साथ वर्तमान में चलाए जा रहे नवोन्मेषी (Innovative) विकास पहलों का प्रमुखता से उल्लेख करने को कहा गया है।
विकास के प्रमुख अवसर (Major Growth Opportunities):-- ज़िला पदाधिकारी महोदय ने पूर्णिया ज़िले की भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक संरचना को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों (जैसे कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा एवं कौशल विकास) में मौजूद Major Growth Opportunities की पहचान कर उन्हें ड्राफ्ट में शामिल करने का निर्देश दिया है।
विकास प्राथमिकताएँ एवं कार्ययोजना:-- ज़िले की तात्कालिक एवं दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को चिह्नित करते हुए एक व्यावहारिक तथा समयबद्ध एक्शन प्लान (Action Plan) तैयार करने का निर्देश दिया गया।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026