समाहरणालय पूर्णिया,
जनसंपर्क कार्यालय,
प्रेस विज्ञप्ति:-1652,
दिनांक 13/10/2026,
==================
मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल- 160.510 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी,01 कमरा सीलबंद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार:-
जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है।
कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:-
01. के०हाट (शिवधाम टोला):- छापामारी के दौरान कुल 132.510 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त कमरा को सीलबंद किया जा रहा हैा संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
02. डालकोला चेकपोस्ट:- जॉच के दौरान 17.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में दो अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
03. डालकोला चेकपोस्ट:- जॉच के दौरान 10.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण,परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
#cmsamrat
#samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026