पूर्णिया में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! 160 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, 5 गिरफ्तार
बिहार के पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।
जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत के.हाट के शिवधाम टोला और डालकोला चेकपोस्ट पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 160.510 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
के.हाट के शिवधाम टोला में 132.510 लीटर शराब बरामद हुई, जहां कार्रवाई के तहत एक कमरे को सीलबंद किया जा रहा है। वहीं, डालकोला चेकपोस्ट पर दो अलग-अलग जांच के दौरान 28 लीटर शराब बरामद की गई।
मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
पूर्णिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए पूर्णिया सेंट्रल न्यूज़ के साथ।
#Purnea #Purnia #PurneaCentralNews #BiharNews #PurniaNews शराबबंदी मद्�