Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Maharashtra
Bjp
National
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Uttar_pradesh
Congress
Modi
Delhi
Viral
मध्यप्रदेश
Bollywood
Breakingnews
गिरफ्तार
Narendramodi
Madhya_pradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Jdu
Crimenews
Sitapur
Bareilly
Breaking
किया
DPROPurnea
राजीव कुमार, सहायक अभियंता लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, पूर्णिया द्वारा जिला प्रशासन, पूर्णिया के फेसबुक लाइव के माध्यम से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।
Purnia, Bihar
| Oct 13, 2026
MORE NEWS
शेखपुरा में भ्रष्टाचार पर बड़ा प्रहार! 30 हजार रुपये रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक को निगरानी टीम ने दबोचा..... बिहार के शेखपुरा जिले में निगरानी विभाग ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के मुताबिक, 30 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में एक पंचायत रोजगार सेवक को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया है। भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की इस कार्रवाई को अहम माना जा रहा है। #Sheikhpura #BiharNews #PurneaCentralNews #VigilanceDepartment #भ्रष्टाचार रिश्वतखोरी पंचायत_रोजगार_सेवक निगरानी_विभाग BiharBreakingNews BreakingNews
Purnia East, Purnia | Oct 13, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति 1656, दिनांक: 13/10/2026 ================== पूजा घर में जमीन के नीचे बने तहखाने से 3.580 किलोग्राम गांजा बरामद, एक व्यक्ति गिरफ्तार:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० के निर्देश पर मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग तथा बरहरा कोठी थाना की संयुक्त कार्रवाई। गांजा की आपूर्ति एवं कारोबार में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी हो रही जांच:--- जिलाधिकारी महोदय के निर्देश के आलोक में जिले में मादक पदार्थों की अवैध तस्करी,भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहें अभियान के तहत मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर धमदाहा अनुमंडल अंतर्गत बरहरा कोठी थाना क्षेत्र के ग्राम बासुदेवपुर, पंचायत बंशी तेलिया, वार्ड संख्या-02 में छापेमारी की गई। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग एवं बरहरा कोठी थाना की संयुक्त कार्रवाई के दौरान कुल 3.580 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया तथा एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया। गुप्त सूचना के सत्यापन के उपरांत की गई छापेमारी के दौरान आरोपी के पूजा घर में जमीन के नीचे तहखानानुमा गुप्त स्थान बनाया हुआ पाया गया। उक्त गुप्त स्थान में एक बैग को रस्सी के सहारे नीचे लटकाकर रखा गया था तथा ऊपर से ढक दिया गया था, ताकि उसकी जानकारी सामान्य रूप से किसी को नहीं हो सके। तलाशी के क्रम में उक्त बैग से गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 3.580 किलोग्राम पाया गया। इस मामले में राजेश साह, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी ग्राम बासुदेवपुर, पंचायत बंशी तेलिया, वार्ड संख्या-02, थाना बरहरा कोठी, जिला पूर्णिया को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार व्यक्ति को अग्रेतर कानूनी कार्रवाई हेतु बरहरा कोठी थाना को सुपुर्द कर दिया गया है। इस संबंध में बरहरा कोठी थाना में प्राथमिकी दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ कर गांजा की आपूर्ति करने वाले व्यक्तियों तथा इस अवैध कारोबार में सहयोग करने वाले अन्य लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के दौरान जिन व्यक्तियों की संलिप्तता सामने आएगी, उनके विरुद्ध भी नियमानुसार अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मद्यनिषेध एवं उत्पाद विभाग, पूर्णिया द्वारा मादक पदार्थों की अवैध तस्करी, भंडारण एवं कारोबार के विरुद्ध सघन अभियान जारी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के प्रावधानों के अनुरूप कठोर कार्रवाई की जाएगी। #cmsamrat #samratchoudhary #narendramodi
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026
जन सम्पर्क कार्यालय, पूर्णिया कम्युनिटी पुलिसिंग के द्वारा बच्चों को नशा से कैसे बचाया जाए?? डॉ गौरव कुमार, SDPO 2 सदर पूर्णिया #cmsamrat #samratchoudhary #narendramodi
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति1655, दिनांक: 13 अक्टूबर 2026, ================== ज़िला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० की अध्यक्षता में मंगलवार को'District Development Plan' की समीक्षा बैठक संपन्न:- जिलाधिकारी महोदय द्वारा दिया गया कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश:- सभी विभागीय पदाधिकारियों को अपने-अपने विभाग का पृथक विकास प्लान (Sectoral Development Plan) तैयार करने का निर्देश। ज़िले की विकास प्राथमिकताओं, प्रमुख विकास अवसरों (Major Growth Opportunities) और उपलब्धियों का विस्तृत समावेश करने के निर्देश। पूर्णिया के सर्वांगीण और गुणवत्तापूर्ण विकास हेतु समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने का निर्देश दिया गया है। दिनांक 13 अक्टूबर 2026 को समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में ज़िला पदाधिकारी पूर्णिया, श्री अंशुल कुमार की अध्यक्षता में पूर्णिया ज़िला के सर्वांगीण एवं सतत् विकास हेतु 'District Development Plan' (ज़िला विकास योजना) तैयार करने के संबंध में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के दौरान ज़िला पदाधिकारी महोदय द्वारा ज़िले के समग्र विकास को गति देने के उद्देश्य से सभी संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को गहन एवं स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक के प्रमुख दिशा-निर्देश:- विभागीय विकास योजना (Departmental Plan):-- ज़िला पदाधिकारी महोदय ने सभी विभागीय पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे अपने-अपने विभाग के अंतर्गत आगामी प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए पृथक रूप से एक विस्तृत एवं व्यावहारिक 'Development Plan' तैयार करें। उपलब्धियाँ एवं पहल (Achievements & Initiatives):-- योजना में पिछले वर्षों की प्रमुख विभागीय उपलब्धियों के साथ-साथ वर्तमान में चलाए जा रहे नवोन्मेषी (Innovative) विकास पहलों का प्रमुखता से उल्लेख करने को कहा गया है। विकास के प्रमुख अवसर (Major Growth Opportunities):-- ज़िला पदाधिकारी महोदय ने पूर्णिया ज़िले की भौगोलिक, आर्थिक और सामाजिक संरचना को देखते हुए विभिन्न क्षेत्रों (जैसे कृषि, उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा, बुनियादी ढांचा एवं कौशल विकास) में मौजूद Major Growth Opportunities की पहचान कर उन्हें ड्राफ्ट में शामिल करने का निर्देश दिया है। विकास प्राथमिकताएँ एवं कार्ययोजना:-- ज़िले की तात्कालिक एवं दीर्घकालिक विकास प्राथमिकताओं को चिह्नित करते हुए एक व्यावहारिक तथा समयबद्ध एक्शन प्लान (Action Plan) तैयार करने का निर्देश दिया गया। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1652, दिनांक 13/10/2026, ================== मद्यनिषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई के दौरान विभिन्न स्थानों से कुल- 160.510 लीटर अवैध विदेशी शराब की बरामदगी,01 कमरा सीलबंद, 05 अभियुक्त गिरफ्तार:- जिला पदाधिकारी श्री अंशुल कुमार (भा०प्र०से०) के निर्देशानुसार पूर्णिया जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मद्यनिषेध विभाग ने सोमवार को विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर सफलता हासिल की है। कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है:- 01. के०हाट (शिवधाम टोला):- छापामारी के दौरान कुल 132.510 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद किया गया। इस मामले में दो अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। घटना में प्रयुक्त कमरा को सीलबंद किया जा रहा हैा संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 02. डालकोला चेकपोस्ट:- जॉच के दौरान 17.200 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में दो अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। 03. डालकोला चेकपोस्ट:- जॉच के दौरान 10.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद हुआ। इस मामले में एक अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। संबंधित धाराओं के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। मद्यनिषेध विभाग, पूर्णिया द्वारा अवैध शराब के निर्माण, परिवहन, भंडारण एवं बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। आम नागरिकों से अपील है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण,परिवहन अथवा बिक्री से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना मद्यनिषेध विभाग को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। #cmsamrat #samratchoudhary
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026
समाहरणालय पूर्णिया, जिला जनसंपर्क कार्यालय, प्रेस विज्ञप्ति:-1657, पूर्णिया, 13/10/2026 ================== ईंट-भट्ठा बकाया राशि के एकमुश्त समाधान योजना को लेकर जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित:- श्री अंशुल कुमार भा०प्र०से० जिला पदाधिकारी, पूर्णिया, के निर्देशानुसार 13 अक्टूबर 2026 (मंगलवार)को अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था), पूर्णिया की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की गई। यह बैठक विभागीय अधिसूचना संख्या 6116 (दिनांक 17 सितंबर 2026) के आलोक में ईंट-भट्ठों की बकाया राशि के 'एकमुश्त समाधान योजना' (One-Time Settlement) के संबंध में बुलाई गई थी। जिसमें जिले के लगभग 50 ईंट-भट्ठा मालिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। प्रमुख बिन्दु एवं योजना की विस्तृत जानकारी:-- योजना की समयावधि:- अपर समाहर्ता (विधि-व्यवस्था) एवं खनिज विकास पदाधिकारी, पूर्णिया द्वारा बैठक में उपस्थित संचालकों को बताया गया कि यह एकमुश्त समाधान योजना 21 सितंबर 2026 से 20 दिसंबर 2026 तक प्रभावी रहेगी। बकाया राशि में राहत:- इस निर्धारित समयावधि के भीतर वैसे ईंट-भट्ठा संचालक, जिन पर नीलम पत्र वाद (Certificate Case) संस्थित है, वे ब्याज की राशि को छोड़कर अपनी मूल बकाया राशि जमा कर इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। प्रक्रिया का अनुपालन: बैठक के दौरान संचालकों को योजना का लाभ लेने से संबंधित सभी तकनीकी एवं प्रशासनिक प्रक्रियाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें ससमय इसका लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया। श्रमिकों के बच्चों की शिक्षा एवं कल्याण पर विशेष जोर: बैठक में केवल राजस्व मामलों तक ही सीमित न रहते हुए मानवीय दृष्टिकोण से ईंट-भट्ठों पर कार्यरत श्रमिकों और उनके परिवारों के कल्याण पर भी गंभीर चर्चा की गई। संबंधित ईंट-भट्ठा मालिकों को कड़े निर्देश दिए गए कि वे अपने यहाँ कार्यरत श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ें। संचालकों से अपेक्षा की गई कि वे सरकार द्वारा संचालित बाल कल्याणकारी योजनाओं का लाभ श्रमिकों के बच्चों तक पहुँचाने में जिला प्रशासन का पूर्ण सहयोग करें। विभिन्न विषयों पर चर्चा एवं अपील:--- बैठक के अंतिम चरण में ईंट-भट्ठा संचालन से जुड़े अन्य व्यावहारिक विषयों पर भी खुलकर चर्चा हुई, जहाँ संचालकों ने अपनी समस्याओं और सुझावों को प्रशासन के समक्ष रखा। जिला प्रशासन, पूर्णिया की ओर से सभी ईंट-भट्ठा संचालकों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय-सीमा (20 दिसंबर 2026) के भीतर इस एकमुश्त समाधान योजना का लाभ उठाकर अपने लंबित मामलों का निष्पादन कराएं। #cmsamrat
Purnia, Bihar | Oct 13, 2026
पूर्णिया में शराब तस्करों पर बड़ी कार्रवाई! 160 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद, 5 गिरफ्तार बिहार के पूर्णिया से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां मद्यनिषेध विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। जिलाधिकारी अंशुल कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत के.हाट के शिवधाम टोला और डालकोला चेकपोस्ट पर छापेमारी की गई। इस दौरान कुल 160.510 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की गई, जबकि पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। के.हाट के शिवधाम टोला में 132.510 लीटर शराब बरामद हुई, जहां कार्रवाई के तहत एक कमरे को सीलबंद किया जा रहा है। वहीं, डालकोला चेकपोस्ट पर दो अलग-अलग जांच के दौरान 28 लीटर शराब बरामद की गई। मद्यनिषेध विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। पूर्णिया से जुड़ी हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए पूर्णिया सेंट्रल न्यूज़ के साथ। #Purnea #Purnia #PurneaCentralNews #BiharNews #PurniaNews शराबबंदी मद्�
Purnia East, Purnia | Oct 13, 2026
प्यार के लिए रूस से बिहार पहुंच गई जूली... क्या है सच? #biharnews #bhagalpur #bihar #viralvideos #reels #trending
Purnia East, Purnia | Oct 13, 2026