कुंडा: एसपी के निर्देश पर नवाबगंज पुलिस ने ब्रह्मोली बॉर्डर पर चलाया चेकिंग अभियान, 5 वाहनों का चालान किया
एसपी डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में शनिवार शाम 5 बजे थाना नवाबगंज पुलिस ने ब्रह्मोली बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। कानून-व्यवस्था के दृष्टिगत संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनो की सघन चेकिंग की गई। सड़क सुरक्षा नियमों का अनुपालन करने औऱ त्योहारों के दृष्टिगत नागरिकों को जागरूक किया गया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों का चालान किया गया।