कुंडा: अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय ने छठ पर्व के मद्देनज़र मानिकपुर व नवाबगंज के गंगा घाटों का किया निरीक्षण
एएसपी संजय राय गुरुवार शाम 7 बजे मानिकपुर के शाहाबाद गंगा घाट का पहुंचे। उन्होंने "महापर्व छठ" को ध्यान में रखते हुए घाट का निरीक्षण किया एवं समुचित व्यवस्था और सुरक्षा के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया। इसके उपरांत वह कालाकांकर गंगा घाट पर पहुंचकर घाट का निरीक्षण किया ।