कुंडा: महेशगंज इलाके के जमलामऊ गांव में हुई मारपीट के मामले में नौ लोगों पर केस दर्ज, एएसपी ने दी जानकारी
जमलामऊ गांव निवासी संदीप कुमार त्रिपाठी ने पुलिस को शिकायती पत्र दिया।आरोप लगाया कि तीन नवंबर को खेत में ट्रैक्टर से जोताई करते समय विपक्षी कपिलराज और बलराज अपने साथियों सँग उन पर लाठी से हमला किया। इस हमले में संदीप को गंभीर चोटें आईं और उनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। एएसपी ने गुरुवार शाम 7:30 बजे बताया कि मामले में कपिलराज ,बलराज समेत 9 पर केस दर्ज हुआ।