कुंडा: कुंडा के हनुमत नगर में एक्सिस बैंक के एटीएम लूटने का प्रयास, वारदात सीसीटीवी में कैद
कुंडा के हनुमत नगर में एक्सिस बैंक का एटीएम तोड़कर लूटने का प्रयास किया गया। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पूरी वारदात का वीडियो शुक्रवार शाम 4 बजे वायरल हुआ। कुंडा इंस्पेक्टर ने बताया की मामले की जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।