मामी से अफेयर के चलते मामा की हत्या की साजिश का आरोप… तमंचा लेकर पहुंचा भांजा, लेकिन वारदात से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया।
फतेहपुर के 22 वर्षीय कृष्णा गुप्ता पर आरोप है कि वह अपने मामा की पत्नी से करीब 2 साल से अफेयर में था। विवाद के बाद उसने कथित तौर पर 15 हजार रुपये में तमंचा खरीदा और मामा की हत्या के इरादे से उनके घर पहुंचा। हालांकि, डर के चलते वारदात को अंजाम नहीं दे सका।
महाराजपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आरोपी को गिरफ्तार कर उसके पास से 315 बोर का तमंचा और कारतूस बरामद किए। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपी ने पूरी घटना कबूल की है।
.
.
.
#Kanpur #Fatehpur #Maharajpur #CrimeNews #KanpurNews
Mathura, Mathura | Aug 15, 2026