महसी: रामदास पुरवा के पास चोरी के सामान के साथ दो आरोपियों को रामगांव थाने की पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि जंगली पुत्र राम चंदर निवासी रामदास पुरवा, सुशील पाल उर्फ जैनी पुत्र रामकुमार निवासी फत्तेपुरवा को उप निरीक्षक विनोद सिंह, कांस्टेबल अमजद अली, विजय शंकर सिंह, संदीप उपाध्याय, राजकुमार, विवेक कुमार , कृष्ण कुमार चौधरी ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी के पास से चोरी का सामान बरामद किया गया।