महसी: बेहडा-शिवपुर तटबंध पर तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार हुआ गंभीर रूप से घायल
खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बेहडा - शिवपुर तटबंध पर तेज रफ्तार कार ने बाइक से अपनी ससुराल नरोत्तमपुर जा रहे शिवपुर ग्राम पंचायत निवासी जावेद को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में जावेद गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्यवाही शुरू की। घायल बाइक सवार को सीएचसी शिवपुर इलाज के लिए भेजा। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लिया।