महसी: रामगांव थाने की पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से अभियान चलाकर 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया, भेजा न्यायालय
थानाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह ने बताया कि सुनील पुत्र शंकर, राजू कैराती पुत्र झगरू, राम रूप वर्मा उर्फ रामस्वरूप पुत्र मायाराम, बृजलाल पुत्र बैजनाथ, सिपाही लाल लोध पुत्र मैकूलाल, मैंकूलाल पुत्र कीर्तन, पैरु पुत्र राम प्रकाश को उप निरीक्षक प्रवीण कुमार, विनोद सिंह, श्याम सिंह यादव, पुनीत सिंह ने कांस्टेबल के साथ मिलकर गिरफ्तारी की। सभी को न्यायालय भेजा गया।