महसी: धनवा में शराबी बेटे ने मां की गला दबाकर की हत्या, पुलिस जांच में जुटी
खैरीघाट थाना क्षेत्र के धनवा गांव निवासी गुलाबा देवी की उन्ही के सगे बेटे ने बीती रात करीब 3 बजे गला दबाकर हत्या कर दी। वृद्ध मां का शव घर में छोड़ फरार हो गया। शनिवार सुबह परिजनों को इसकी जानकारी हुई, सूचना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई शुरू की। मृतका के पति रंगीलाल ने अपने बड़े बेटे जयकरन पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है।