महसी: मेटुकहा में पुरानी रंजिश के चलते पीड़ित ने विपक्षियों पर बाइक में आग लगाने का लगाया आरोप, एसपी से की शिकायत
रामगांव थाना क्षेत्र के मेटुकहा गांव निवासी अतुल कुमार चौधरी ने शनिवार दोपहर करीब 12:30 बजे एसपी कार्यालय पहुंच लिखित शिकायत पत्र देकर बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर गांव के ही रहने वाले विपक्षियों ने 23 सितंबर की रात बाहर खड़ी बाइक में आग लगा दी। घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस को तत्काल दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने फोटोग्राफी कर वापस चली आई।