महसी: काजीजोत के पास ई-रिक्शा और कार में जोरदार टक्कर, ई-रिक्शा चालक को आई चोटें, पुलिस कार्रवाई में जुटी
शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे रामगांव थाना क्षेत्र के नानपारा-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित काजीजोत के पास ई रिक्शा और कार में जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा चालक बचाऊ घायल हो गए। जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई शुरू की।