सोरांव: नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर घाट पर गहरे पानी में जाने से दो श्रद्धालुओं की मौत, मचा हड़कंप
नवाबगंज थाना क्षेत्र के कुरेशर गंगा घाट पर सोमवार सुबह नवमी पर्व पर स्नान के दौरान एक महिला समेत दो श्रद्धालु गंगा में डूब गए। घटना के बाद घाट पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और हड़कंप मच गया। डूबने वालों की पहचान घाटमपुर निवासी अनीता यादव (30) पत्नी राजू यादव और नवाबगंज के जगदीशपुर चांधन निवासी सुरेश केसरवानी (33) पुत्र स्व. मक्खन लाल के रूप में हुई।