लखीसराय: महानवमी पर लखीसराय जिलेभर में मंदिरों और घरों में कन्या पूजन, बालिकाओं को भोजन कराया गया
शारदीय नवरात्र की महानवमी पर सोमवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कन्या पूजन का आयोजन किया गया.मंदिरों और घरों में श्रद्धालुओं ने कन्याओं को भोजन कराकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.अपराह्न 12:45 बजे कन्या पूजन किया जा रहा था। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कन्याओं में मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों का वास होता है। कन्या पूजन से सुख-समृद्ध आती है.