धोरैया: तेवाचक गांव में जनसुराज का 'बिहार बदलाव संवाद' कार्यक्रम आयोजित, जिला उपाध्यक्ष ने दी जानकारी
Dhuraiya, Banka | May 13, 2025 प्रखंड अंतर्गत खड़ौंधा जोठा पंचायत के तेवाचक गांव में मंगलवार की रात करीब 8 बजे जन सुराज के बिहार बदलाव संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष व विधान सभा प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने ग्रामीणों को जागरुक करते हुए कहा कि जन सुराज आएगा, पांच परिवर्तन होंगे. इसमें युवाओं का पलायन बंद होगा.