धोरैया: करहरिया गांव के पास ट्रैक्टर और जुगाड़ गाड़ी की टक्कर में चालक घायल
Dhuraiya, Banka | May 12, 2025 करहरिया गांव के समीप सोमवार की शाम करीब 5 बजे ट्रेक्टर व जुगाड़ गाडी क़े आमने सामने हुए टक्कर में जुगाड़ गाडी क़े चालक जयपुर निवासी शेख रमजानी गंभीर रूप से जख़्मी हो गए. घटना में जख़्मी हुए चालक शेख रमजानी को धोरैया अस्पताल ले जाया गया. जहां अस्पताल में मौजूद डॉक्टर क़े द्वारा प्राथमिक इलाज करते हुए बेहतर ईलाज क़े लिए भागलपुर मायागंज रेफर कर दिया गया.