धोरैया: कुरथीटीकर गांव के पास से धोरैया पुलिस ने 22 बोतल विदेशी शराब के साथ बाइक सवार कारोबारी को गिरफ्तार किया, जेल भेजा
Dhuraiya, Banka | May 11, 2025 धोरैया पुलिस ने कुरथीटीकर गांव के पास से 22 बोतल विदेशी शराब के साथ एक बाईक सवार कारोबारी युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार को दिन के करीब 11 बजे जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार युवक बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गापुर गांव का आशीष कुमार मंडल है। जिसे न्यायिक हिरासत में बांका जेल भेज दिया गया है।