धोरैया: धोरैया के बहुउद्देशीय भवन में बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित, बीडीओ ने दिए निर्देश
Dhuraiya, Banka | May 13, 2025 बहुउद्देशीय भवन धोरैया में मंगलवार को दिन के करीब 11 बजे प्रखंड के सभी बीएलओ का विशेष प्रशिक्षण कैंप का आयोजन किया गया. जिसमें बीएलओ के उन्मुखीकरण हेतु प्रपत्र 6, 7 एवं 8 भरने का तरीका, मतदाताओं से बात करने एवं निष्पादन करने के तरीके पर विशेष चर्चा की गई. प्रशिक्षण में अधिसूचित बीडीओ अरविंद कुमार ने कहा कि अपने दायित्वों का निर्वहन निष्ठा पूर्वक करें.