धोरैया: सीताचक गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या मामले में हत्यारोपी ससुर को धोरैया पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Dhuraiya, Banka | May 11, 2025 थाना क्षेत्र के सीताचक गांव में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या मामले में हत्यारोपी ससुर केदार मांझी को धोरैया पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रविवार को दिन के करीब 10 बजे थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि इस मामले में विवाहिता के पिता ने ससुराल वालों के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपित ससुर को जेल भेज दिया गया है।