धोरैया: करहरिया गांव में नाइट कप क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, 16 टीमें भाग ले रही हैं
Dhuraiya, Banka | May 12, 2025 प्रखंड के करहरिया गांव में सोमवार की रात करीब 7 बजे नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. जिसका उद्घाटन समाजसेवी एवं जिप प्रत्याशी डा. वाजिद अंसारी, कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष गिरीश पासवान , समाजिक कार्यकर्ता गुल्फ़राज़ आलम खल्क तथा ख़लील अहमद ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया. बताया गया कि मैच 6 ओवर का होगा. जिसमे कुल 16 टीम ने भाग लिया.