नाथनगर: नवगछिया से बाइक चोरी का आरोपी मधुसूदनपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
नवगछिया आदर्श थाना क्षेत्र के तेतरी गांव से बाइक चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी को मधुसूदनपुर पुलिस ने सोमवार सुबह किशनपुर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान किशनपुर निवासी सुबोध प्रसाद चौधरी के बेटे सिकंदर कुमार चौधरी उर्फ टेंगरा चौधरी के रूप में हुई है।