मनोहरथाना: सागोनी में कार्तिक अमावस्या पर लगा प्राचीन जागदेव मेला, श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा
सागोनी गांव में परवन नदी के किनारे देवनारायण थानक पर लगने वाला जागदेव मेला इस वर्ष कार्तिक अमावस्या के अवसर पर दो दिवसीय मेला प्रारंभ हुआ। दो दिवसीय मेले में आसपास के गांवों सहित दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं पशुपालक पहुंचेंगे।। मेले में पशुपालक भगवान देवनारायण को दूध, दही, चूरमा एवं नारियल का प्रसाद अर्पित किए।