देवरिया में संदिग्ध गतिविधि की सूचना पर मकान में छापा, तीन युवक और युवतियां मिलीं
देवरिया जनपद की भुजौली कॉलोनी में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने एक मकान पर छापेमारी की। रिहायशी इलाके में कथित अनैतिक गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम भारी संख्या में मौके पर पहुंची। इस दौरान मकान से तीन युवक और तीन युवतियां, यानी तीन जोड़े मिले। मौके पर सदर तहसीलदार अलका सिंह भी पहुंचीं। पुलिस तीनों जोड़ों को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई। वहीं, संबंधित मकान में ताला लगा दिया गया है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#deoria #UttarPradesh #DeoriaPolice
Deoria, Deoria | Oct 22, 2026