Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
Bjp
National
Bihar
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
अयोध्या
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Lucknow
Uttarakhand
लखनऊ
Crimenews
महंगाई
Sitapur
Aap
Asaduddinowaisi
purvanchalvibe
छठ घाट की सफाई में ग्रामीणों संग जुटे प्रधान पद प्रत्याशी अरुण यादव
Deoria, Deoria
| Nov 15, 2026
MORE NEWS
चार साल से जारी सेवा की मिसाल, छठी मैया के भक्तों की सेवा में समर्पित परिवार
Deoria, Deoria | Nov 15, 2026
छठ महापर्व पर CM योगी ने दी शुभकामनाएं, सुख-समृद्धि की कामना की। छठ पूजा के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान सूर्यदेव और छठी मैया सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्यता प्रदान करें। #छठमहापर्व #छठपूजा #योगीआदित्यनाथ #मुख्यमंत्रीयोगी #सूर्यदेव #छठीमैया #उत्तरप्रदेश #ChhathPuja #ChhathMahaparv #YogiAdityanath #CMYogi #UttarPradesh #PurvanchalVibe #BreakingNews #bihar #reelsvideo Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh Shashank Mani शशांक मणि Surya Pratap Shahi
Deoria, Deoria | Nov 15, 2026
शीतल जायसवाल की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग, सुभाष चौक पर धरने पर बैठे मायके पक्ष के लोग देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले हुई विवाहिता शीतल जायसवाल की मौत का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को मृतका के मायके पक्ष के लोग देवरिया के सुभाष चौक पर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे परिजनों ने पुलिस से मामले में शामिल सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। उनका कहना है कि इस मामले में अभी तक केवल मृतका के पति की गिरफ्तारी हुई है, जबकि अन्य आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हुई है। मायके पक्ष के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो वे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। धरने के चलते मामले को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आगे क्या कार्रवाई करती है। #Deoria #DeoriaNews #ShitalJaiswal #JusticeForShital #UttarPradesh #देवरिया #शीतल_जायसवाल #PurvanchalVibe
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026
छठ महापर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने बलिया नाले छठ घाट का किया निरीक्षण महराजगंज। लोक आस्था के महापर्व छठ की शुरुआत 13 नवंबर को नहाय-खाय के साथ हो रही है। पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है। इसी क्रम में जिलाधिकारी महराजगंज गौरव सिंह सोगरवाल ने सदर स्थित बलिया नाले छठ घाट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छठ घाट पर श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। डीएम ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व के दौरान पर्याप्त बिजली व्यवस्था, घाटों की साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूरी कर ली जाएं। छठ महापर्व को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज, श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेष जोर। #Maharajganj #ChhathPuja #ChhathMahaparv #DMMaharajganj #GauravSinghSograwal #BalwanalaGhat #UPNews #BreakingNews #PurvanchalVibe
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026
देवरिया में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, एक की मौत, दो मजदूर घायल देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग अचानक गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मकान मालिक के भाई नौशाद (50) की मौत हो गई, जबकि राजमिस्त्री ओमप्रकाश (48) और मजदूर मोनू (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। #deoria
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026
शेखपुरा पुलिस के अग्नि सामक के गाड़ी से दबने से एक महिला के मौत मामला शेखपुरा थाना क्षेत्र का है #sheikhpurapolice
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026
करौंदी गांव में राशन के गेहूं को लेकर वायरल हुआ वीडियो, मिट्टी और सड़ा गेहूं देने का आरोप देवरिया। जिले के भलुअनी विकासखंड की ग्राम पंचायत करौंदी में सरकारी राशन की गुणवत्ता को लेकर एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में राशन के गेहूं की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जा रहे हैं। आरोप है कि कोटेदार रघुपति पटेल द्वारा वितरित किए जा रहे गेहूं में मिट्टी मिली हुई है और गेहूं सड़ा हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद सरकारी राशन वितरण व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों की मांग है कि संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेकर राशन की गुणवत्ता की जांच कराए और यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करे। अब देखना होगा कि वायरल वीडियो पर पूर्ति विभाग कब संज्ञान लेता है।#GovernmentRation #PoorQualityWheat #RationDistribution #Deoria #Bhaluani #UttarPradesh #PublicIssue #RationScam #ViralVideo #GroundReport #BreakingNews #PublicVoice #PurvanchalVibe #Dmdeoria DM Deoria Yogi Adityanath BJP Uttar Pradesh
Deoria, Deoria | Nov 12, 2026
कराहकोल गांव में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई न होने से नाराज देवरिया। गोरखपुर-देवरिया बॉर्डर पर स्थित कराहकोल गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक युवक अपनी मांगों को लेकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। बताया जा रहा है कि युवक गांव के प्रधान पर भ्रष्टाचार के आरोपों में कार्रवाई नहीं होने से नाराज है। युवक का आरोप है कि ग्राम प्रधान के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतें किए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी नाराजगी के चलते उसने पानी की टंकी पर चढ़कर विरोध जताया। घटना की सूचना मिलते ही एकौना थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मी युवक को समझाने-बुझाने और सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई है। फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता युवक को सुरक्षित नीचे उतारना है। मामले में प्रशासनिक कार्रवाई और युवक की मांगों को लेकर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।
Deoria, Deoria | Nov 12, 2026