देवरिया में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, एक की मौत, दो मजदूर घायल
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के कवलाचक गांव में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान की शटरिंग अचानक गिर गई। हादसे में मलबे के नीचे दबकर मकान मालिक के भाई नौशाद (50) की मौत हो गई, जबकि राजमिस्त्री ओमप्रकाश (48) और मजदूर मोनू (24) गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद तीनों को मलबे से बाहर निकाला। घायलों को महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घटना के बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
#deoria
Deoria, Deoria | Nov 13, 2026