हरिद्वार: भूपतवाला में महिला संतों ने अपने परी अखाड़े की बनाई आचार्य महामंडलेश्वर, सभी अखाड़ों को सुविधाएं देने की मांग की
बुधवार दोपहर 2 बजे करीब भूपतवाला स्थित आश्रम में महिला संतो ने अपने परी अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर पद पर साध्वी जागृत चेतनागिरी का पट्टाभिषेक किया। पुरुष संतों के 13 अखाड़ों की तर्ज पर महिला संतों ने सभी सुविधाएं दिए जाने की PM मोदी से मांग की। महिला संतों ने कहा कि वे देश की आधी आबादी का प्रतिनिधित्व करती हैं, लिहाजा उनके अखाड़े को मान्यता दी जाए।