हरिद्वार: रामेश्वरम धाम से मिट्टी और जल लेकर हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा लौटी हरिद्वार, नमामि गंगे घाट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित
14 राज्यों का भ्रमण कर रामेश्वरम धाम से मिट्टी और जल लेकर हिंदू राष्ट्र निर्माण यात्रा बुधवार को हरिद्वार लौटी। हरिद्वार के नमामि गंगे घाट पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। रामेश्वरम धाम से लाए गर जल और मिट्टी को वैदिक मंत्रोचार के साथ गंगा में प्रवाहित किया गया। बता दे कि बीती 9 जुलाई को हरकी पौड़ी से गंगाजल लेकर रामेश्वर धाम तक पैदल यात्रा निकाली गई थी।